फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जम्मू कश्मीर में चुनाव लड़ेगा रालोद, विनय प्रधान बने प्रभारी, 23 स्टार प्रचारक बनाए

Sun, 01 Sep 2024 11:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

रालोद जम्मू कश्मीर चुनाव की तैयारी में जुट गया है। पार्टी के सभी विधायक और सांसद वहां जाकर रालोद के कैंपेन को मजबूती देने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकदल जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव लड़ेगा। 23 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। विनय प्रधान को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। 
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में तीन चरण में चुनाव होंगे। 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्तूबर को मतदान होगा। जम्मू की 43 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ रही है, जबकि कश्मीर की 47 सीटों में से करीब 20 सीटों पर रालोद चुनाव लड़ेगी। पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए रालोद ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। विनय प्रधान पहले भी जम्मू कश्मीर की कमान संभाल चुके हैं। उनके अनुभव का फायदा उठाने के लिए रालोद ने जम्मू कश्मीर का प्रभारी बनाया है। 
 
विज्ञापन

साथ ही रालोद के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने इस चुनाव में 23 स्टार प्रचारकों को सूची मुख्य चुनाव आयोग को भेजी है, जिसमें विनय प्रधान भी शामिल हैं। इस सूची में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, सांसद चंदन चौहान के अलावा आरएलडी के सभी विधायक और एमएलसी भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें