फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने भटके युवाओं के लिए बनाया नया संगठन, जयंत चौधरी बोले- बजट में किसी को कुछ नहीं मिला

Tue, 18 Feb 2020 08:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

जयंत चौधरी का कहना है कि भटके युवाओं को अब रालोद जोड़ने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
जयंत चौधरी का स्वागत करते समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि भटके युवाओं को अब रालोद जोड़ने का काम कर रहा है। इसी को देखते हुए महिला विंग की स्थापना की गई है। इसका नाम नारी शक्ति संगठन रखा गया है। 23 फरवरी को गाजियाबाद में नारी शक्ति संगठन का सम्मेलन भी बुलाया गया है।

विज्ञापन


बागपत में मंगलवार को बामनौली गांव के थांबा चौधरी देवेंद्र सिंह के बिजरौल रोड स्थित श्रीजी फार्म में आयोजित विवाह समारोह में शिरकत करने पहुंचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बजट में किसी को कुछ नहीं मिला है। गन्ने का भाव भी नहीं बढ़ाया गया जबकि इसकी उपज में लागत अधिक आ रही है। बिजली के बिलों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। सरकार ने सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने की घोषणा की थी। ये योजनाएं भी कागजों में है। अब बजट में 200 करोड़ रुपये आगरा में मेट्रो बनाने का प्रस्ताव पास किया है। इसमें तो लाइन का सर्वे भी पूरा नहीं होगा। 

यह भी पढ़ें: जयंत चौधरी बोले- पाकिस्तान से चीनी-प्याज खरीद रही सरकार, लुट रहे हैं देश के किसान
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब रालोद यूथ पर नजर रखे हुए है और उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसी को देखते हुए रालोद ने नारी संगठन की स्थापना की है। 23 फरवरी को गाजियाबाद में महासम्मेलन भी बुलाया गया है। इस अवसर पर रालोद के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर, डॉ. अजय कुमार, रालोद नेता संजीव मान, प्रमेंद्र तोमर, सतीश चौधरी, मोहित मुखिया, बसंत तोमर, यशवंत सिंह, सचिन राणा, रणवीर सिंह, नरेश डायरेक्टर आदि उपस्थित रहे। इससे पूर्व जयंत चौधरी लोयन मलकपुर गांव में हिमालयन ग्रुप के डायरेक्टर गुलबीर के परिजनों से भी मिले और शोक संवेदना प्रकट की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें