कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील
ऐश्वर्य राज सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करें और चौधरी जयंत सिंह के साथ मजबूती से खड़े रहें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गजराज सिंह ने की, जबकि संचालन डॉ. जगमाल सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, जयकिशोर, जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर, कपिल चौधरी, मास्टर ओमवीर सिंह, अजयवीर प्रधान, रामे और ओमबीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।