फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आज रालोद का रोजगार मेला, 32 कंपनियाें में मिलेंगे अवसर, 29 को जयंत चौधरी करेंगे खिलाड़ियों का सम्मान

Wed, 26 Nov 2025 11:40 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

राष्ट्रीय लोकदल आज मेरठ में युवा रोजगार मेला आयोजित करेगा। 29 नवंबर को रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। रोजगार मेले में 32 कंपनियां युवाओं को नौकरी के अवसर देंगी।

विज्ञापन
रोजगार मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की ओर से मेरठ में बुधवार को युवा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जबकि 29 नवंबर को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई और संचालित कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 26 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार मेला आज, 32 कंपनियां आएंगी
जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ ने बताया कि रोजगार मेला डॉ. भीमराव अंबेडकर डिग्री कॉलेज, मेरठ में आयोजित होगा। 32 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी। न्यूनतम 10वीं पास युवा भी आवेदन कर सकेंगे। इस रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना है।

29 तारीख को खिलाड़ियों का सम्मान
मतलूब गौड़ ने बताया कि चौधरी जयंत सिंह मेरठ को 'स्पोर्ट्स हब' के रूप में विकसित करने की दृष्टि से लगातार नई पहलें कर रहे हैं। इसी क्रम में 29 नवंबर को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

नए सदस्य ने रालोद जॉइन किया
इस दौरान कमलजीत गुर्जर ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में प्रमुख रूप से नरेंद्र खजूरी, रणवीर दहिया, चौधरी सत्येंद्र सिंह तोमर, डॉ. सुशील, संगीता दोहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें