फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रालोद पदाधिकारियों ने चुनावी तैयारियों में जुटने का दिया संदेश

विज्ञापन
रोहटा। गांव सलाहपुर में रालोद सम्मान समारोह में विचार रखते सुनील रोहटा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। गांव सलाहपुर में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन रालोद के जिला महासचिव कृष्णा शर्मा ने किया। ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में रालोद जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, सुनील रोहटा, क्षेत्रीय महासचिव गौरव जिटोली और स्वामी प्रेमानंद मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पार्टी पदाधिकारियों के समक्ष संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को लेकर चर्चा की।
सुनील रोहटा ने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से क्षेत्र में सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ किसानों और युवाओं के हितों को प्राथमिकता देने के लिए गठबंधन की जीत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय महासचिव गौरव जिटोली समेत अन्य पदाधिकारियों ने रालोद की नीतियों और संगठन के विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने पार्टी की प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में रमेश प्रजापति, सूबे सिंह, अरविंद, दीपक प्रधान, ऋषिपाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें