फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ा एलान: रालोद सांसद-विधायक देंगे एक माह का वेतन, जयंत चौधरी ने की घोषणा

Wed, 03 Sep 2025 10:49 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ बागपत

सार

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने घोषणा की है कि रालोद के सभी सांसद और विधायक बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपना एक माह का वेतन दान करेंगे।

विज्ञापन
पंजाब में बाढ़, जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के विभिन्न राज्यों और पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह चौधरी ने घोषणा की है कि रालोद के सभी सांसद और विधायक अपना एक माह का वेतन दान करेंगे।

विज्ञापन


जयंत चौधरी ने कहा कि यह निर्णय बाढ़ प्रभावित परिवारों की पीड़ा को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने बताया कि रालोद कार्यकर्ता भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत कार्यों में लगे हैं और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 3 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की ओर से यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब बाढ़ की वजह से उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री और सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक संगठन भी सक्रिय हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें