फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रालोद विधायकों ने मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं पर चर्चा की

Thu, 19 Dec 2024 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के साथ बैठक करते रालोद विधायक।सौजन्य : विधायक।
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय लोकदल के विधायकों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक के दौरान विधायकों ने गन्ना किसानों के लंबित भुगतान, गन्ना मूल्य घोषित करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार गन्ना किसानों की भलाई के प्रति प्रतिबद्ध है और बकाया भुगतान जल्द से जल्द कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रही है और चीनी मिलों पर नजर रखी जा रही है।
रालोद विधायकों ने इस मुलाकात को सकारात्मक बताया और कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने का भरोसा दिया है। साथ ही, उन्होंने राज्य में गन्ना किसानों को बेहतर सुविधाएं और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग को दोहराया। रालोद विधायक अशरफ अली, प्रसन्न चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें