फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए रालोद विधायक ने सौंपा एक माह का वेतन

विज्ञापन
सरधना। सिवालखास से रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद ने बाढ़ राहत के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक माह क
विज्ञापन
सरधना। पंजाब में आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर राहत कार्यों के लिए राष्ट्रीय लोकदल के सांसद और विधायक एक माह का वेतन दान कर रहे हैं। यह पहल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के आह्वान पर की गई है।
विज्ञापन

इसी क्रम में सोमवार को सिवालखास से रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद ने अपना एक माह का वेतन चेक के रूप में केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह को सौंपा। विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि जब देश की जनता आपदा से जूझ रही हो तो जनप्रतिनिधियों का यह नैतिक कर्तव्य बनता है कि वह हरसंभव सहायता करें। यह चेक केवल एक आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि बाढ़ पीड़ितों के प्रति हमारी संवेदनाओं और जिम्मेदारी का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें