फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: समारोह के लिए रालोद नेताओं ने किया जनसंपर्क

Sat, 25 Jul 2026 06:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। पूठखास गांव स्थित सीआरएस फार्म हाउस में रविवार को रालोद संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद केसी त्यागी के स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।
विज्ञापन

रालोद नेता रणवीर दहिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के सिसौला, जानी, रामपुर मोती, गेझा, कुसैड़ी, करनावल और पूठ समेत विभिन्न गांवों में पहुंचकर किसानों, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
रणवीर दहिया ने कहा कि केंद्रीय मंत्री एवं रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में पार्टी किसानों, मजदूरों और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें