फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद का ऐलान- 25 नवंबर तक ठीक नहीं हुआ सिस्टम तो सड़कों पर उतरकर करेंगे आंदोलन

Thu, 21 Nov 2019 09:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
किसान हैं परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में रमाला चीनी मिल के 27 मेगावाट के प्लांट की टरबाइन और शुगर हाउस में खराबी के कारण पेराई सत्र रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। गन्ना लेकर पहुंचे किसान मुश्किल में हैं। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर फिर जाम की स्थिति रही। रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने मिल अधिकारियों से जानकारी ली। एलान किया कि 25 नवंबर तक मिल का संचालन सुचारु नहीं हुआ तो रालोद कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। हाईवे जाम कर दिया जाएगा। वहीं, गन्ना आयुक्त संजय आर भुसरेड्डी ने भी मामले की जानकारी ली। 

विज्ञापन


बता दें कि सहकारी चीनी मिल रमाला की टरबाइन के पंप की खराबी ठीक नहीं हुई है। इसके अलावा शुगर हाउस में कई समस्याएं हैं। शीरे के टैंक भी पूरी तरह संचालित नहीं है। टरबाइन की खराबी के कारण मिल के लिए बिजली उर्जा निगम से लेनी पड़ रही है। शुगर मिल प्रबंधन का दावा है कि मिल करीब 40 हजार कुंतल की क्षमता से पेराई कर रही है, जबकि किसानों का कहना है कि मिल सिर्फ 10 से 15 हजार क्विंटल गन्ने की रोजाना पेराई कर रही है। रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी, रविंद्र मुखिया, डॉ ओमप्रकाश, राजेंद्र सिंह समेत अन्य किसानों ने उत्तम ग्रुप के उपाध्यक्ष प्रोजेक्ट हरनाम सिंह, कार्यवाहक प्रबंधक विनोद अग्रवाल से मिले। टरबाइन और शुगर हाउस का निरीक्षण किया। हरनाम सिंह ने कहा कि 25 नवंबर तक मिल पूरी क्षमता से पेराई शुरू कर देगी। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा अगर तय समय में पूरी क्षमता से संचालन नहीं किया गया तो इसके बाद रालोद और किसान सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। चीनी मिल में महापंचायत की जाएगी। रूपेश चौधरी, सहंसरपाल, पुष्पेंद्र फौजी, विजयपाल बूढ़पुर, सुरेंद्र चौधरी, विवेक चौधरी मौजूद रहे।

जीएम प्रबुद्ध चौबे हुए बीमार, विनोद अग्रवाल पहुंचे
मिल के जीएम प्रबुद्ध चौबे ने बीमारी के कारण 24 नवंबर तक का अवकाश लिया है। उनकी जगह फेडरेशन ने लखनऊ से विनोद अग्रवाल को व्यवस्थाएं सुचारु करने के लिए भेजा है। गुरुवार को विनोद अग्रवाल ने ज्वाइन कर लिया और मिल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

इंडेंट काटने में चूक से बिगड़ गए हालात

इंडेंट काटने में हुई चूक से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मिल की खराबी के बावजूद मिल गेट का अधिक इंडेंट काट दिया गया है। दूसरी तरफ मिल सही नहीं हुई, जिस कारण तीन-तीन दिन से किसान मिल में गन्ना लेकर आए हुए हैं। किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि इंडेंट सही काटे, जिससे किसानों को परेशानी न हो। 

जाम के हालात जारी, रूट डायवर्ट किया
चीनी मिल के सामने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दिनभर जाम की स्थिति रही। यहां नहर की पटरी से वाहनों को डायवर्ट किया गया। इसके बावजूद यहां दिनभर जाम लगा रहा। वाहनों को निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

किसान भवन पर ताला, परेशान रहे किसान
गन्ना लेकर आए किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यहां बनाए गए किसान भवन पर ताला लटका है। प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। रातभर किसानों को गन्ना सप्लाई का इंतजार करना पड़ रहा है। पशुओं के चारे की व्यवस्था करने में मुश्किलें झेलनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि चीनी मिल को यहां पर्याप्त इंतजाम करने चाहिए, जिससे परेशानी न हो।
विज्ञापन

किसान ने कहा, दाढ़ी नहीं कटवाएगा

चीनी मिल अधिकारियों से मुलाकात कर किसान प्रतिनिधि रविंद्र मुखिया ने कहा कि जब तक किसानों की समस्या का समाधान नहीं होता वह दाढ़ी नहीं कटवाएगा।

समन्वय की कमी से अधिक परेशानी : विधायक
छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि उत्तम गु्रप और सहकारी चीनी मिल रमाला के अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी से समस्या बढ़ गई है। मिल चलाने और इंडेंट काटने में दूरदर्शिता दिखानी चाहिए थी। 

क्षमता के साथ बढ़ गई परेशानी
चीनी मिल की क्षमता दोगुनी की गई थी। नए प्लांट का लोकार्पण किया, लेकिन अभी तक टरबाइन ने सही तरीके से कार्य नहीं किया। इस कारण परेशानी बढ़ गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया था।

कितना रस खराब हुआ, होगी जांच
मिल में कितना रस खराब हुआ, इसकी जांच भी कराई जाएगी। शुरुआत में यहां काफी रस खराब होने की शिकायत गन्ना मंत्री सुरेश राणा तक पहुंची हैं, जिसकी जांच कराई जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें