इकलौता गाव में पहुंचे जयंत चौधरी ने पारुल चौधरी का घर जाकर सम्मान किया। इसके बाद पारुल और उनके परिजन घर से उन्हें अपने साथ मंच पर लाये और सम्मान किया। जयंत चोधरी ने कहा कि खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाना है। भराला गांव में स्टेडियम के लिए 10-20 या 25 लाख की जरूरत है तो वह देने को तैयार हैं।
कहा कि जहां-जहां खिलाड़ी मेडल लेंगे वहां लोक दल पार्टी जाएगी और उनका सम्मान करेगी। सरकार ने उत्तर प्रदेश को कम बजट दिया है, जबकि गुजरात को ज्यादा बजट दिया है। यूपी ने मेडल जीते हैं अच्छी बात है लेकिन अभी और भी आगे मेडल जीतने की जरूरत है। अभी यूपी से आगे महाराष्ट्र-हरियाणा-पंजाब है। उन्होंने कहा कि आने वाला दौर बहुत खराब है। युवाओं के लिए अच्छा समय नहीं है। नौकरियां खत्म होती जा रही हैं।
पारुल चौधरी ने जयंत का धन्यवाद करते हुए योगी की मंच से तारीफ की
पारुल चौधरी अपने मंच से चौधरी का धन्यवाद किया। इस बीच पारुल ने योगी की भी तारीफ की। बोली सरकार मदद कर रही है, नौकरी दे रही है। ऐसे ही मदद करे तो खिलाड़ियों का हौसला और बढ़ेगा।