मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ने के सवाल पर चुप्पी साधी
जनसंवाद कार्यक्रम में बुढ़ाना पहुंचे अजित सिंह ने पत्रकारों के साथ वार्ता में मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ने के सवाल पर चुप्पी साध ली। गठबंधन के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जो पार्टी गठबंधन से बाहर होगी, उसका अस्तित्व खत्म हो जाएगा। भाजपा को चुनाव जीतने का कोई भी हथकंडा अथवा साजिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी।
हाईवे पर किया जोरदार स्वागत
रालोद मुखिया अजित सिंह मेरठ करनाल हाईवे से होते हुए बुढ़ाना पहुंचे। रास्ते में हाईवे पर ग्राम इटावा, बिटावदा तथा बायवाला पुलिस चौकी पर उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। सैकड़ों बाइक सवारों एवं ट्रैक्टरों के काफिले के साथ वे बुढ़ाना पहुंचे।
भीड़ के कारण सभी से नहीं हो सकी भेंट
अजित सिंह को जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद अलग कमरे में उनको अलग-अलग गांव के लोगों से वार्ता करनी थी। चुनाव के बारे में विचारों का आदान प्रदान करना था। अधिक भीड़ के कारण वह नहीं हो सका। अजित सिंह को गेस्ट हाउस के कमरे से दोबारा स्टेज पर आना पड़ा।
सेल्फी लेने की होड़ लगी
रालोद मुखिया के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई। सेल्फी लेने के चक्कर में युवा स्टेज पर चढ़ गए। जनसंवाद कार्यक्रम में युवाओं के जोश को देखकर अजित सिंह कुछ नहीं कह सके। वो मुस्कराते रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/