फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी को दिल्ली किया रेफर, ट्रेन से फेंकने वाले चार अज्ञात टीटीई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 08 Sep 2018 07:49 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल फौजी
विज्ञापन

बेगमपुरा एक्सप्रेस से सैनिक को फेंकने के सनसनीखेज मामले में सैनिक के भाई ने जीआरपी नजीबाबाद में चार अज्ञात टीटीई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जीआरपी ने टीटीई को चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हालत और बिगड़ने पर उसे मेरठ मिलिट्री अस्पताल से दिल्ली मिलिट्री अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के बेरिया दौलत थाना केलाखेड़ा ऊधमसिंह नगर निवासी राजेंद्र सिंह ने शुक्रवार की देर रात यूपी के नजीबाबाद जीआरपी में भाई सर्वजीत सिंह को चलती ट्रेन से नीचे फेंकने के मामले में चार अज्ञात टीटीई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसका भाई सर्वजीत सिंह बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप 55 में तैनात है। अवकाश के बाद गुरुवार की रात वह मुरादाबाद से जम्मू जाने के लिए बेगमपुरा एक्सप्रेस में रवाना हुआ था। सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद चार टीटीई ने उसके भाई सर्वजीत के दो बैग और स्वयं उसे जान से मारने की नीयत से नजीबाबाद क्षेत्र में ट्रेन से नीचे गिरा दिया, जिससे सर्वजीत के गंभीर चोटें आईं।

राजेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया कि नजीबाबाद जीआरपी से घटना वाली रात लगभग दो बजे उसे घटना की जानकारी मिली। जब वह पहुंचा तो सर्वजीत गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती था। उसे तत्काल मेरठ के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

जीआरपी ने चार अज्ञात टीटीई के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जीआरपी नजीबाबाद के विवेचक राजकुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि जीआरपी ने घायल सैनिक सर्वजीत जिस स्थान पर मिला था उससे लगभग डेढ़-दो किलोमीटर के फासले पर फौजी का एक बड़ा बैग बरामद कर लिया है। दूसरे बैग की अभी जीआरपी को तलाश है। विवेचक राजकुमार ने कहा कि आरोपी टीटीई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद से मांगी टीटीई की सूची 

जीआरपी विवेचक राजकुमार सिंह ने मुरादाबाद रेलवे के सीनियर टिकट निरीक्षक से बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन में तैनात टीटीई की सूची मांगी है। सूची मिलने के बाद जीआरपी उन चार टीटीई को सैनिक के माध्यम से चिह्नित करेगी जिन पर आरोप है। 

जहां चोट चिकित्सकों ने वहां की नहीं ली सुध
ट्रेन से फेंके गए सैनिक सर्वजीत के भाई राजेंद्र सिंह इस बात से आहत हैं कि जिला चिकित्सालय में सैनिक के उपचार की केवल औपचारिकता पूरी की है। राजेंद्र सिंह का कहना है कि शरीर के कई भागों में सर्वजीत को चोटें लगीं थीं, लेकिन चिकित्सकों ने उस पर मरहम पट्टी नहीं की और न ही जिला चिकित्सालय ने सैनिक को दी जाने वाली चिकित्सा के प्रति गंभीरता दिखाई। 

घायल सैनिक दिल्ली रेफर
घायल सैनिक सर्वजीत सिंह के भाई राजेंद्र सिंह ने बताया कि हालत चिंताजनक होने पर उसे मेरठ मिलिट्री अस्पताल से दिल्ली मिलिट्री अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें