फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुपर ओवर में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट कप को लेकर खेला गया मैच
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार को 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर वार्मअप मैच खेला गया। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सुपर ओवर में जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। इसमें भाविक ने 44, विवान ने 38, सुहैल ने 37 रन की पारी खेली।गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम की ओर से उवेश ने दो, संचित ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम भी 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना सकी और मैच बराबरी पर रहा। इसके बाद सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ की टीम ने ओवर में 18 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम सुपर ओवर में 15 रन ही बना सकी। ऋषभ की टीम ने रोमांचक मैच में 3 रन से मैच जीता। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि शनिवार को भी एक मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें