फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने पांच रन से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को सब जूनियर वर्ग में ऋषभ एकेडमी और जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पांच रन से मैच जीता। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। इसमें अर्नव ने 39, मुआज ने 37, आयान ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में याहया ने दो, अब्दुल रहमान ने दो, शिवांश ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम 18 ओवर में 156 रन ही बना सकी। टीम की ओर रियांश ने 38, अनस ने 38, मीत ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रिंस ने तीन, वंश ने तीन, अर्नव ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रथम ऑल इंडिया इंटर स्कूल किकेट टूर्नामेंट में अंडर 14 वर्ग के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर गुरचरण सिंह शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें