फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आदित्य के शतक से ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रॉयल्स की टीम फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। आईटीआई साकेत के मैदान में खेले जा रहे छठे ऑल इंडिया विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को सीनियर वर्ग का मुकाबला खेला गया। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रॉयल्स ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी वॉरियर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 19.1 ओवर में 217 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उनकी ओर से अली ने 74 रन, अर्णव ने 40 रन, रितिक ने 39 रन और देव ने 38 रन बनाए। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रॉयल्स की ओर से गेंदबाजी में कार्तिक ने तीन, श्रेष्ठ ने दो और अरहान ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रॉयल्स की टीम ने 17.5 ओवर में छह विकेट पर 218 रन पर बनाकर जीत हासिल की। उनकी ओर से आदित्य यादव ने 100 रन बनाए। इसके अलावा पार्थ ने 36 और कृष्णा ने 35 रन का योगदान दिया। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी वॉरियर की ओर से वीर और वैभव ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आदित्य यादव को दिया गया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बुधवार को जूनियर टीमों के दो मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें