फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 15 मई को होगी किसान-मजदूर सम्मान पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति की ओर से किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर 15 मई को किसान-मजदूर सम्मान पंचायत आयोजित की जाएगी। पंचायत शुक्रवार दोपहर 12 बजे होगी। कार्यक्रम का संचालन संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव के नेतृत्व में किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत में संगठन के प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी, किसान नेता और सामाजिक कार्यकर्ता किसान और मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। क्षेत्र और आसपास के गांवों से किसान, मजदूर, युवा और संगठन कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। पंचायत में खेती की बढ़ती लागत, फसलों का उचित मूल्य, बिजली-पानी की समस्या, आवारा पशु, बेरोजगारी, मजदूर हित, ग्रामीण विकास और प्रशासनिक समस्याओं समेत विभिन्न मुद्दों को उठाया जाएगा। जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने संगठन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के किसान-मजदूरों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पंचायत को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें