मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को ऋषभ और जीटीबी क्रिकेट एकेडमी की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने शानदार जीत प्राप्त की।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए। रोनित ने सबसे अधिक 47 बनाए। गेंदबाजी में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के अविरल ने छह विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी की टीम 34.5 ओवर में 217 रन पर ऑल आउट हो गई। ऋषभ ने 25 रन से मैच जीता। मैच के बाद मुख्य अतिथि नीरज व हिमांशु ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को शिवरात्रि के मौके पर एकेडमी में अवकाश रहेगा।
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच जीतने के बाद खिलाड़ी और 6 विकेट लेने वाले अविरल