कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी
हुगली में हुई थी प्रतियोगिता, यूपी की टीम में खेले मेरठ के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से 6 से 9 अगस्त तक हुगली पश्चिम बंगाल में नेशनल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता सब जूनियर और जूनियर वर्ग में आयोजित हुई। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने 21 पदक जीते। मेरठ के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर पदक प्राप्त किए। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने 9 स्वर्ण, 5 रजत और 7 कांस्य पदक जीते।
प्रतियोगिता में मेरठ की आरना सिंह ने जूनियर महिला 66 किग्रा भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अनन्या ने महिला अंडर-61 किग्राभार वर्ग में रजत पदक जीता। निमित गुप्ता ने यूथ बॉयज अंडर-50 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर मेरठ और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। इस शानदार उपलब्धि पर जिला मेरठ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन गोयल, उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के सचिव शिहान अमित गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस मौके पर प्रशिक्षक शिहान दिनेश, शिहान दिलीप कश्यप, कोच आदित्य विकल, टीम मैनेजर नेहा गुप्ता ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई।