फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऋषभ एकेडमी स्कूल ने मसूरी पब्लिक स्कूल को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट के लिए वार्मअप मैच का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को भी ऋषभ एकेडमी स्कूल और मसूरी पब्लिक स्कूल की टीम के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें ऋषभ एकेडमी स्कूल ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन

ऋषभ एकेडमी स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 10 विकेट पर 163 रन बनाए। इसमें देव सिंह ने 40, अभिजीत ने 40, अभय ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में शम्स ने तीन, आईश ने तीन, यश ने दो, अर्नव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मसूरी पब्लिक स्कूल की टीम 19.3 ओवर में 160 रन ही बना सकी और तीन रन से मैच हार गई। टीम की ओर से असकान ने 36, अर्नव ने 32 रन की पारी खेली। ईशान ने भी 41 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अभय ने चार, आदित्य ने तीन, प्रिंस ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को टूर्नामेंट को लेकर पत्रकारवार्ता की जाएगी। इसमें टूर्नामेंट में शामिल होने वाली टीमों और मैचों के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें