जानीखुर्द। सीएलएम इंटर कॉलेज में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में जीते छात्र छात्राएं फाेटो संवाद
जानीखुर्द। जानी कस्बा स्थित सीएलएम इंटर कॉलेज में सोमवार को मेरे सपनों का भारत विषय पर पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी कला और विचारों के बल पर एक आदर्श और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को प्रस्तुत किया। पोस्टर प्रतियोगिता का संचालन शिक्षिका रजनी भास्कर तथा निबंध प्रतियोगिता का संचालन शिक्षक सतीश कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य कुसुम लता ने कहा कि युवा ही किसी भी देश की वास्तविक ताकत और भविष्य होते हैं। जब हमारी युवा पीढ़ी अनुशासित, शिक्षित और कर्तव्यनिष्ठ बनेगी, तभी एक सुंदर, समृद्ध और सशक्त भारत का सपना साकार हो सकेगा। पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं के शुभम कुमार ने प्रथम, कक्षा 11वीं के परविंदर द्वितीय और छात्रा पायल तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं की अलीना प्रथम, जिया द्वितीय और भावना तीसरे स्थान पर रहीं।