फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऋषभ एकेडमी ने स्पोर्ट्स स्टार को एक विकेट से हराया

Wed, 12 Aug 2026 08:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को सब जूनियर वर्ग में एक मैच खेला गया। यह मैच ऋषभ क्रिकेट एकेडमी व स्पोर्ट्स स्टार इलेवन टीम के बीच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने एक विकेट से मैच जीता।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टार इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। इसमें जपेश ने 41, त्रियांश ने 40, वंश ने 38, यश ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्नव ने दो, रियांश ने दो, कबीर ने दो व अब्दुल रहमान ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए और एक विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से कबीर ने 43, रियांश ने 36, प्रत्यक्ष ने 40, विराट ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में कुश ने तीन, माधव ने तीन, सार्थक ने तीन विकेट लिए। इस मौके पर क्रिकेट कोच अतहर अली ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें