फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तिरंगा हमारी आन, बान, शान का प्रतीक

विज्ञापन
माछरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव हसनपुर कला में हर घर तिरंगा रैली के समापन पर शहीद द्वार पर खड़े होक
विज्ञापन
मुंडाली। किठौर विधानसभा क्षेत्र के गांव हसनपुर कद्दीम से गांव सिसौली तक हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल और किठौर विधानसभा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा रैली यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण बाइक पर सवार होकर शामिल हुए। रैली शहीद हवलदार अनिल तोमर और महाराजा अनंगपाल तोमर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके समाप्त हुई। तिरंगा रैली को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान, शान का प्रतीक है। इस दौरान रैली में रजपुरा ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान, सिसौली मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप, जिला महामंत्री भंवर सिंह, जिला मंत्री विमला जाटव, मंडल मंत्री सुमित राणा, अमित त्यागी रहदरा, भोपाल तोमर सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें