फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: थापर नगर के पास महिला से कुंडल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र के थापरनगर मोड़ पर स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला से कुंडल लूट लिए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

टीपीनगर के मलियाना शक्ति नगर निवासी सुनीता खरीददारी करने के लिए बच्चों के साथ बेगमपुल गई थी। वापस लौटते वक्त जैसे ही भैसाली बस अड्डे के पास पहुंची तो स्कूटी सवार एक बदमाश आया और थापरनगर मोड़ पर कुंडल लूटकर फरार हो गया। देहली गेट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आबूलेन पर रोडवेज की कर्मचारी से लूट के मामले में एसएसपी ने चार टीम गठित कर दी है। आबूलेन के पचास से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें