फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इकरा के मीरापुर पहुंचते ही धरे रह गए सपा के इंतजाम, समर्थकों की भीड़ ने घेरा; स्थगित करना पड़ा कार्यक्रम

Sun, 10 Nov 2024 10:39 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, ककरौली (मुजफ्फरनगर)

सार

सांसद इकरा हसन मीरापुर विधानसभा के प्रचार में पहुंची तो समर्थकों की भीड़ ने घेर लिया। पुलिस ने तेवड़ा में लोगों को खदेड़ा और सांसद को भीड़ से किसी तरह निकाला। 
विज्ञापन
समर्थकों की भीड़ ने सांसद इकरा हसना को घेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैराना सांसद इकरा हसन मीरापुर विधानसभा के प्रचार में पहुंची तो समर्थकों की भीड़ ने घेर लिया। सपा के इंतजाम धरे रह गए। पुलिस ने तेवड़ा में लोगों को खदेड़ा और सांसद को भीड़ से किसी तरह निकाला। खेड़ी फिरोजाबाद गांव के दो पक्ष सांसद को पहले बुलाने की होड़ में आमने-सामने आ गए। तनाव बढ़ता देख यहां सांसद का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।

विज्ञापन




इकरा हसन को रविवार को ककरौली क्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजाबाद और कम्हेड़ा गांव पहुंचना था। खेड़ी फिरोजाबाद के दो पक्ष सांसद को अपने यहां पहले बुलाने की जिद पर अड़ गए, जिसके चलते एक पक्ष के लोगों ने जौली गंगनहर पटरी मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर मार्ग ही बंद कर दिया। मौके पर दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ की सूचना पर पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया। यहां अनियंत्रित भीड़ हो जाने के कारण सांसद को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेवड़ा गांव की नुक्कड़ सभा के दौरान सांसद पत्रकारों से बातचीत करने लगीं। इस दौरान सभास्थल के अलावा गली में अनियंत्रित भीड़ बढ़ गई। पुलिस को यहां भी बल प्रयोग कर सांसद को सुरक्षित गाड़ी तक पहुंचना पड़ा। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट बार-बार भीड़ को समझाते रहे, लेकिन स्थिति अनियंत्रित ही नजर आई। सांसद पत्रकारवार्ता भी बीच में छोड़कर रवाना हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें