फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर सुरेश राणा हत्याकांड के फरार आरोपियों पर इनाम घोषित

Tue, 24 Jun 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दो जनवरी 2025 को प्रॉपर्टी डीलर सुरेश राणा हत्याकांड में फरार नामजद चार आरोपियों पर पकड़ने में लगी पुलिस टीमें विफल रहीं। अब एसएसपी ने शूटर सीपी पर 50 हजार और बाकी तीन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। हत्याकांड में पुलिस अभी तक एक ही आरोपी को गिरफ्तार कर पाई है।
विज्ञापन

गागलहेड़ी की सब्जी मंडी कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर सुरेश राणा की घर में घुसकर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। मामला संपत्ति से जुड़ा था। पुलिस ने हरियाणा में कैथल जिले के गांव राजौंद निवासी हत्यारोपी विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया था। उसने पूछताछ में सोमवीर उर्फ मोनू, प्रमोद उर्फ रामकरण, सीपी और गट्टू के नाम लिए थे।
हत्यारोपी प्रमोद ने ही हत्या की साजिश रची थी। प्रमोद का सुरेश दोस्त था। उसने हत्या की साजिश मलेशिया में बैठकर रची थी। हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई, लेकिन साढ़े पांच महीने बाद भी चारों आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। ऐसे में आरोपियों को पकड़ने के लिए इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें