दो चरणों में होगी शूटिंग
गुरुग्राम की वाप्कोस लिमिटेड कंपनी को स्क्रिप्ट शूट करने का जिम्मा दिया गया है। इसी कंपनी ने लाइट एंड साउंड शो का साइट प्लान तैयार किया था। स्क्रिप्ट की शूटिंग दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण में स्टूडियो में शूट शुरू कर दिया गया है। दूसरे चरण में मेरठ के ऐतिहासिक स्थलों को शूट किया जाएगा। जिन्हें लाइट एंड साउंड शो में दिखाया जाएगा। फरवरी के पहले सप्ताह में टीम मेरठ आकर इन्हें शूट करेगी।
25 सोलर लाइटें लगाईं
शहीद स्मारक पर लाइट एंड साउंड शो के लिए सोलर लाइटों को लगा दिया गया है। यूनीस्टार कंपनी को सोलर लाइट लगाने का जिम्मा दिया गया था। इसके अलावा शहीद स्मारक पर शौचालय और स्टेज निर्माण लगभग पूरा हो गया है। 1400 स्कवायर मीटर में बनाए गए स्टेज पर 200 लोगों के बैठने की सुविधा की गई है। इसके अलावा यहां पर दस सीसीटीवी कैमरे, दस बेंच, दस डस्टबिन भी लगाए जाएंगे।
दो चरणों में होगा काम
स्क्रिप्ट फाइनल हो गई है। हम इसे शूट करने में लगे हैं। प्रोडक्शन टीम दो चरणों में इसे जल्द पूरा करने में जुटी है।
- आर्यन, प्रोडक्शन टीम, वाप्कोस लिमिटेड
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/