मेरठ में रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र कुमार के घर जिस तरह से विदेशी हथियारों के साथ साथ दो लाख कारतूस मिले हैं उससे तमाम अधिकारियों की सांसे थम गई। हथियारों और कारतूसों का इतना बड़ा जखीरा, जिसके आकलन करने में कई घंटे लग गये। पूरे जिले की पुलिस के पास इतने कारतूस नहीं है जितने अकेले रिटायर्ड कर्नल के यहां से मिले हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि थाने में रायफल और पिस्टल के करीब एक हजार से 1200 कारतूस तक का कोटा रहता है। थाने में जिस भी पुलिसकर्मी की ड्यूटी खत्म होती है उसके बाद कारतूस जमा करा लिए जाते हैं। जिले में महिला थाने को छोड़कर 30 थाने हैं। ऐसे में जिले के सभी थानों में 30 से 35 हजार कारतूस हैं।