सेवानिवृत्त कैप्टन जेपीएस राणा को सेना के जवानों ने सलामी दी।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के पल्लवपुरम में शनिवार को सेवानिवृत्त कैप्टन जेपीएस राणा के अंतिम दर्शन करने के लिए उनके घर पर लोगों का तांता लग गया। सेना के जवानों ने उन्हें सलामी दी। कैप्टन के घर से हाईवे फेज-1 कट तक ट्रैक्टर-ट्रॉली को फूलों से सजाकर उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। बाद में सूरजकुंड श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
पल्लवपुरम फेज-1 डीएच-पाकेट 224 निवासी 82 वर्षीय कैप्टन जेपीएस राणा का पांच दिसंबर को दिल्ली के हॉस्पिटल में निधन हो गया था। वह मूल रूप से बुलंदशहर के गांव अलखारहीमपुर के रहने वाले थे। वह परिवार के साथ पल्लवपुरम में रह रहे थे। करीब 33 साल से वह समाजसेवा में सक्रिय थे। वर्ष 1990 में वह सेना से सेवानिवृत्त हो गए थे। शनिवार सुबह लेह लद्दाख से कैप्टन की यूनिट और बेटे कर्नल अरविंद राणा की यूनिट हिसार से सेना के 25 जवान पल्लवपुरम पहुंचे। यहां उन्होंने कैप्टन को सलामी दी।