फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 19 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में पांच गुना मुनाफे का लालच देकर साइबर अपराधियों ने सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी भूषण ग्रोवर से 19 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद भी आरोपी लगातार रकम की मांग करने लगे। जिससे भूषण ग्रोवर को अपने साथ हुई ठगी का पता चला।
विज्ञापन

थापर नगर में रहने वाले भूषण ग्रोवर बैंक से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि सितंबर माह में उन्होंने फेसबुक पर ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग कंपनी ब्रांडीवाइन का विज्ञापन देखा। जिसमें दावा किया गया था कि यहां निवेश करने पर जल्द ही पांच गुना मुनाफा होगा। एक बार लिंक क्लिक करने के बाद उनके पास लगातार फोन आने लगे। फोन करने वालों ने कहा कि वो अहमदाबाद से बोल रहे हैं, उनकी बातों में आकर भूषण ग्रोवर ने शुरुआत में करीब दो लाख रुपये का निवेश कर दिया।
शेयर लेने के बाद साइबर ठगों ने शेयर की कीमत काफी बढ़ना दर्शाया। इससे प्रभावित होकर भूषण ग्रोवर ने लगातार रकम देनी शुरु कर दी, आरोपियों ने उनसे पैसा कई अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिया। इस तरह करीब 19 लाख से अधिक पैसा उन्होंने लगा दिया। अब जब मुनाफा बढ़ने पर उन्होंने पैसा निकालना चाहा तो पैसा नहीं निकल पाया। फोन करने पर कंपनी की ओर से कहा जा रहा है कि वो पहले कंपनी को मुनाफे का शेयर जमा कराएं इसके बाद उनका पैसा दिया जाएगा। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें