मोदीपुरम। पल्लपुरम में शिवलोकपुरी निवासी नवीन कुमार ने बताया कि 29 अक्तूबर को नवीन मकान का ताला बंद कर किसी काम से खतौली गए थे। आरोप है कि शाम को घर आने के बाद राॅयल पार्क एक्सटेंशन के मकान में पहुंचे तो ताले टूटे मिले। मकान में 15 लोग हुए बैठे थे, जो मकान को अपना बता रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने नवीन व उसके भांजे के साथ मारपीट की। उनके मकान का सामान चोरी कर लिया। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है। संवाद