फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मकान में अर्द्धनग्न अवस्था में मिला रिटायर्ड बैंक मैनेजर का शव

Mon, 15 Jul 2019 11:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मेरठ के सदर क्षेत्र में रविवार को रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर में मृत मिलने से सनसनी फैल गई। उनका शव किचन में अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस मौत की वजह हार्ट अटैक मानकर चल रही है। परिजनों के आग्रह पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा से मैनेजर पद से रिटायर्ड 73 वर्षीय विजय ठुकराल काफी समय से सदर स्थित लाल कोठी में किराए पर अकेले रहते थे। उनकी पत्नी अलका बेटे समीर के साथ जयपुर में रहती हैं। बेटी निधि की भी शादी हो चुकी है। घर की नौकरानी रोजाना की तरह पहुंची। दरवाजा काफी पीटने के बाद भी नहीं खुला तो उसने पड़ोसियों को बताया। 

कुछ लोगों ने पड़ोस की छत से जाकर खिड़की से देखा तो विजय ठुकराल किचन में अचेत पड़े थे। जिस पर पड़ोसियों ने पुलिस के अलावा विजय ठुकराल के दिल्ली निवासी भाई डॉ. विनोद ठुकराल और जागृति विहार निवासी रिश्तेदार विनय सेठ को सूचना दे दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर घर में घुसी तो अंदर विजय ठुकराल मृत मिले। बाद में परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई को दी थी सूचना
डॉ. विनोद ठुकराल ने पुलिस को बताया कि शनिवार देर रात उनके भाई विजय ने उन्हें कॉल कर बताया था कि मेरे सीने में दर्द है। जिस पर मैंने उन्हें दवा लेने और रविवार को मेरठ आने की बात कही थी। इसके बाद कॉल कट गई थी। रविवार शाम आना था। इससे पहले ही भाई की मौत की सूचना मिल गई। वहीं, उनके बेटे समीर ने बताया कि पापा अक्सर बीमार रहते थे। उन्होंने इसे सामान्य मौत बताया।

घर में सब सामान्य मिला
एसओ सदर विजय गुप्ता के अनुसार विजय ठुकराल के शरीर पर केवल टी-शर्ट मिली। कोई अन्य कपड़ा नहीं मिला। घर के अंदर सब कुछ सामान्य मिला। बेड पर उनका लैपटॉप और मोबाइल फोन रखा मिला। इसके अलावा अन्य सामान भी ठीक-ठाक मिला।

विजय ठुकराल के शरीर पर कोई चोट नहीं मिली। माना जा रहा है कि अचानक से सीने में दर्द उठा और उनकी मौत हो गई। अभी तक की जांच में हार्ट अटैक ही मौत की वजह मानी जा रही है। परिजनों का इंतजार है। वे यदि कोई तहरीर देते हैं तो उसके आधार पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें