फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: केक के पैसे मांगने पर रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना के गांव हसनपुर चौकी के समीप एसपी रेस्टोरेंट के मालिक प्रवीण के साथ केक के पैसे मांगने पर मारपीट करते हुए गाली-गलौज की गई। मारपीट का किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव मुरलीपुर निवासी प्रवीण हसनपुर कलां गांव में एसपी के नाम से रेस्टोरेंट चलाते है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को उसके रेस्टोरेंट पर कुछ युवक आए और दो किलो केक बनवाने का ऑर्डर दिया। जिस पर उसने केक तैयार करके पैसे मांगे। जिस पर युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बीच मारपीट का किसी ने वीडियो बनाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सूचना मिलते पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख मारपीट के आरोपी युवक मौके से भाग गए। सीओ सुधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें