कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पूर्वा अहिरान में मीना मंच का स्थापना दिवस मनाया गया। स्र
बेसिक विद्यालयों में केक काटकर मनाया मीना मंच का स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मीना मंच के स्थापना दिवस पर बुधवार को मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। केट काटा गया और बेटियों को बुलंदी तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पूर्वा अहिरान में मीना का जन्मदिवस मनाया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने कहा कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने में मीना मंच का महत्वपूर्ण योगदान है। आज बेटियों को लेकर परिजनों की सोच भी बदली है। यही वजह है कि बेटियां पढ लिखकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा आरती सेन ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने में मीना मंच की भूमिका सराहनीय रही है। वार्डन प्रियंका सिंह ने बधाई दी। प्राथमिक विद्यालय कृष्णपुरी नगर क्षेत्र में छात्राओं ने वैल्यू ट्री बनाकर साहब, शांति, भरोसा, क्षमा, मानवता, मित्रता, आशा, बुद्धिमत्ता के बारे में बताया। इस दौरान मीना मंच की स्थापना के उद्देश्य भी बताए गए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विनीत गुप्ता, दीपमाला, आंचल गुप्ता, सुमन लता, विनीता देवी, हुमा, शाहिद, शिखा शर्मा आदि मौजूद रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीपुर जिजमाना में प्रधानाध्यापक डॉ. कौसर जहां के निर्देशन में मीना मंच की स्थापना पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पूर्वा अहिरान में मीना मंच का स्थापना दिवस मनाया गया। स्र