फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मद्य निषेध नशा मुक्त भारत विषय पर जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
सरधना। ​शिक्षा विभाग की तरफ से सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में मद्य निषेध नशा मुक्त भारत विषय पर एक
विज्ञापन
सरधना। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज की ओर से मद्य निषेध नशा मुक्त भारत विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के विषय पर संबोधित किया तथा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

रैली में सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज, सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज और लोकप्रिय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का मुख्य उद्देश्य भारत के युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना एवं उन्हें नशा मुक्त जीवन की प्रेरणा देना था। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शाहवेज अंसारी का विशेष सहयोग रहा। साथ ही सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक ब्रदर चाको, प्रधानाचार्य विनय कुमार, अजय कुमार, हनी जैन का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें