फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुंशियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर भेजा त्यागपत्र, सिपाही बोला- प्रार्थना पत्र फर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
- दौराला थाने के आरक्षी के नाम से एसएसपी समेत कई अधिकारियों को भेजा गया त्यागपत्र, पुलिस महकमे में मची चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दौराला थाने में तैनात आरक्षी शीलेंद्र कुमार शर्मा के नाम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ समेत कई उच्च अधिकारियों को भेजे गए प्रार्थना पत्र ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी। पत्र में थाने के कुछ मुंशियों पर मानसिक उत्पीड़न और दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस सेवा छोड़ने की इच्छा जताई गई है। आरक्षी ने स्वयं इस पत्र को फर्जी बताते हुए कहा कि उसने ऐसा कोई प्रार्थना पत्र नहीं भेजा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को संबोधित प्रार्थना पत्र में लिखा कि थाने में तैनात कुछ मुंशी बार-बार अनुचित बातें कहते हैं और कथित रूप से उन पर दबाव बनाते हैं। पत्र में उल्लेख है कि वह किसी भी प्रकार का पैसा देने की स्थिति में नहीं है। लगातार मानसिक तनाव के कारण पुलिस सेवा में कार्य करना मुश्किल हो गया है, इसलिए वह त्यागपत्र देना चाहता है। प्रार्थना पत्र में 19 जुलाई 2026 को अज्ञात शव की ड्यूटी का जिक्र करते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। पत्र की प्रतिलिपि थाना दौराला, एडीजी, डीआईजी और डीजीपी को भी भेजी गई है। इसके बाद मामले की चर्चा पुलिस विभाग में शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आरक्षी शीलेंद्र कुमार शर्मा से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि यह प्रार्थना पत्र उन्होंने नहीं भेजा है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर यह पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि पत्र पर लिखी गई हैंडराइटिंग उनकी नहीं है। किसी साथी ने शरारत की है।
एसएसपी अविनाश पांडेय का कहना है कि सिपाही ने प्रार्थना पत्र भेजे जाने से इन्कार किया है। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें