फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिकायत के बाद हटाया बेगमपुल मेट्रो स्टेशन पर लगा क्षतिग्रस्त ध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआरटीसी के संपर्क अधिकारी बोले, हमने नहीं लगाया किसी स्टेशन पर तिरंगा, जांच कराएंगे
विज्ञापन

फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। एनसीआरटीसी के बेगमपुल मेट्रो स्टेशन पर लगे क्षतिग्रस्त तिरंगे को लेकर नरसिंह वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष ने आपत्ति जताई तो तिरंगा उतार दिया गया। इस संबंध में एनसीआरटीसी के जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि एनसीआरटीसी की तरफ से किसी भी मेट्रो स्टेशन पर तिरंगा नहीं लगाया गया। बेगमपुल स्टेशन पर किसने तिरंगा लगाया, इसकी जांच कराई जा रही है।
बेगमपुल पर नमो भारत और मेट्रो दोनों ही ट्रेनें रुकती हैं। स्टेशन की बिल्डिंग के ऊपर तिरंगा क्षतिग्रस्त तिरंगा लगा था। जिस पर नरसिंह वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक और हिन्दू कार्यकर्ताओं की नजर पड़ी। इन्होंने एनसीआरटीसी के अधिकारियों को इसकी फोटो भेजकर क्षतिग्रस्त तिरंगा लहराए जाने का विरोध किया। इसको राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एनसीआरटीसी के जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि किसी ने मोबाइल पर क्षतिग्रस्त तिरंगे की फोटो डाली है। उसको हटवाया जा रहा है। एनसीआरटीसी ने किसी भी मेट्रो स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं लगाया है। यह जांच का विषय है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें