फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों ने जताया विधायक का आभार

विज्ञापन
विधायक का आभार जताते खरखौदा क्षेत्र के ग्रामीण (ग्रामीण)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल त्यागी के नेतृत्व में शुक्रवार को कैली व पांची के लोगों ने भाजपा के विधान परिषद के मुख्य सचेतक व एमएलसी अश्वनी त्यागी के आवास पर पहुंचकर सड़क स्वीकृत होने पर सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कें स्वीकृत कराने का दावा किया है।

शुक्रवार को कैली व पांची गांव के ग्रामीण भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल त्यागी के नेतृत्व में एमएलसी अश्वनी त्यागी के आवास पर पहुंचे। लोगों ने एमएलसी को सम्मानित करते हुए कहा कि कैली से सरावा संपर्क मार्ग पर जोगीपुरा मंडिया तक डामर सड़क के निर्माण की मांग की थी। जिससे करीब आसपास के सभी गांवों को मोदीनगर जाने के लिए आसानी होगी। ग्रामीणों की मांग पर एमएलसी अश्वनी त्यागी ने लोक निर्माण विभाग से सड़क स्वीकृत करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी अश्वनी त्यागी ने दावा किया कि कैली गांव के साथ-साथ उलधन-सरावा संपर्क मार्ग, बिजौली संपर्क मार्ग, मवी-दबथला संपर्क मार्ग, मुंडाली में सड़क निर्माण, नगला कबूलपुर में सड़क निर्माण आदि कार्यों को स्वीकृत कराया है। अश्वनी त्यागी ने दावा किया कि उनके प्रयास से कैली गांव में उत्सव भवन व अतराडा गांव में अंत्येष्टि स्थल का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इस अवसर पर राजवीर त्यागी, महेश त्यागी, विजय त्यागी, सुरेंद्र त्यागी, मोनू बजरंगी, बिजेंद्र प्रधान, दयानंद त्यागी, पंकज त्यागी, अंकित, सुधीर पांची सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें