फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दहेज न देने की शपथ ली

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नवजीवन किसान पीजी कॉलेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविरों का समापन हो गया। स्वयं सेवक एवं सेविकाओं ने दहेज प्रथा मिटाने के लिए दहेज न लेना और दहेज न देने की शपथ ली। स्वयं सेविकाओं द्वारा रंगोली बनाई, स्वयं सेवकों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कॉलेज प्राचार्य डॉ. कपिल कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास व उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया और शिविरों के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने शिविर के दौरान सिखाए गए अनुशासन को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इसके बाद सात दिन के शिविरों का मूल्यांकन किया गया। राष्ट्रीय गान के बाद शिविर का समापन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें