फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे रेजिडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सातवां वेतन आयोग न लगने से नाराज मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट और इंटर्न डॉक्टर आज मंगलवार से काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। एक सितंबर तक कार्य का सांकेतिक बहिष्कार करेंगे, यानी हर रोज एक घंटा तक (दोपहर एक से दो बजे तक) कार्य नहीं करेंगे। उनकी मांग नहीं मानी गई तो एक सितंबर को बैठक कर हड़ताल पर जाने की रूपरेखा तैयार करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के औचक निरीक्षक के कारण रेजिडेंट और इंटर्न उन्हें ज्ञापन नहीं दे सके। सोमवार को भी रेसिडेंट्स डॉक्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे हड़ताल करेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार ने बताया कि लखनऊ के मेडिकल संस्थानों में सातवें वेतन आयोग लागू किया गया है। लेकिन प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में इसे लागू नहीं किया गया। इस कारण यहां के इंटर्न और रेजिडेंट डॉक्टर को कम भत्ते मिल रहे हैं। सरकार का यह भेदभावपूर्ण रवैया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेज अब एकजुट होकर मांग को सरकार के सामने रखेंगे। एक सप्ताह में सरकार ने कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो प्रदेश स्तर पर एक साथ हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें