फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम बोर्ड बैठक आज, होगी भ्रष्टाचार पर बात

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम की बोर्ड बैठक पांच माह बाद आज टाउन हॉल में होगी। बैठक में जहां शहर के ठप पड़े विकास और निगम के खाली पड़े खजाने पर अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। वहीं सदन में भ्रष्टाचार के आरोपों पर सीधी बात होगी। पार्षदों ने तो जनता से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों को घेरने की तैयारी की है। वहीं, महापौर का भी आरोप रहा है कि भ्रष्टाचार हो रहा है। निगम अधिकारी उनके पत्रों का भी जवाब नहीं देते हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों से मांगा जाएगा जवाब
महापौर सुनीता वर्मा का कहना है कि जन समस्याओं को लेकर लिखे गए पत्रों का जवाब अधिकारियों द्वारा न दिए जाने का मामला सदन में रखा जाएगा। ऐसे सभी मामलों पर अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा, जो न तो सरकारी योजनाओं का जनता को लाभ पहुंचा रहे हैं और निगम को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
सफाई कर्मचारी भी उठाएंगे अपनी मांग
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने भी बोर्ड बैठक के दौरान अपनी मांगें उठाने का निर्णय लिया है। सफाई कर्मचारी नेताओं की मानें तो जहां सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की बात होगी। वहीं, सभी आउट सोर्स सफाई कर्मचारियों की संविदा बहाल करने की मांग उठायी जाएगी। कर्मचारियोें का समय से वेतन दिए जाने की भी मांग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे मुख्य प्रस्ताव
- टेलीकॉम कंपनियों को सड़क खोदने की दी गयी अनुमति में भ्रष्टाचार
- सड़कों पर अवैध होर्डिंग से निगम खजाने को फटका
- बीओटी ठेकों के अनुबंध और शर्तों पर कितना हुआ काम
- टेंडर लेकर काम न करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही
- शहर में लगे कूड़े के ढेर, कूड़ा निस्तारण प्लांट न लगना
- निगम के खाली पड़े खजाने से प्रभावित शहर का विकास
- राजस्व वसूली में लापरवाही का कौन जिम्मेदार
- डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए खरीदे गए वाहनों का मामला
- महानगर के नालों की सफाई का मामला,
- गोशाला में व्यवस्थाओं पर चर्चा
- पटरी से उतरी शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें