मेरठ। नेशनल इंटिग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन ने सीएम को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश इंडियन मेडिसिन अधिनियम 2015 में आईवी फ्लूड को समाहित किया जाए। चिकित्सकों को आधुनिक चिकित्सा में इसकी आवश्यकता होती है। आपातकालीन परिस्थिति में रोगी को त्वरित और प्रभावी इलाज की आवश्यकता होती है। इस दौरान डॉ. यशवीर सिंह, डॉ. बृजेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
मंदिर के पास बनाया जाए पुलिस बूथ
मेरठ। सदर मेहताब सिनेमाघर के बाबा कालेश्वर महादेव मंदिर है। मंदिर के महामंत्री अमन गुप्ता ने सीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मंदिर के पास कुछ असामाजिक तत्व शराब पीकर गाली गलौज करते हैं। मंदिर में आने जाने वाले लोगों को असुरक्षा होती है। ऐसे में मंदिर के पास पुलिस बूथ बनाया जाए।