फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : मदरसों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, पुलिस अफसर समेत ये रहे मौजूद

Wed, 26 Jan 2022 11:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश में मेरठ के मदरसों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी समेत मौलाना अली रजा, हकीम हारून, मौलाना असलम नाजिम सैफी, हाजी जब्बार सैफी, नबील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मदरसों में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के मदरसों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। हापुड़ रोड स्थित मदरसा जामिया मदनिया, सदर बाजार स्थित मदरसा इमदादुल इस्लाम, शाही जामा मस्जिद में मदरसा दारुल उलूम सहित अन्य मदरसों में तिरंगा फहराया गया।

विज्ञापन


मदरसा जामिया मदनिया में सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया व कारी शफीकुर्हमान ने ध्वजारोहण किया। जबकि मदरसा इमदादुल इस्लाम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली व प्रधानाचार्य मौलाना मशहुदूर रहमान शाहीन जमाली ने ध्वजारोहण किया। 

अरविंद चौरसिया ने कहा कि यह देश सब ने मिलकर आजाद कराया और 26 जनवरी को देश का संविधान लागू हुआ। जिसने देश के हर व्यक्ती को बराबरी के साथ एक सम्मान जीने का अधिकार दिया। हम रहें या ना रहें देश हमेशा रहेगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: मेरठ में अमित शाह बोले- विधायक-मंत्री नहीं, मोदी का चेहरा देखकर करें वोट, पढ़िए गृहमंत्री का पूरा भाषण
विज्ञापन


मदरसे के प्रधानाचार्य कारी शफीकुर्रहमान ने खुशी का इजहार करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और गणतंत्र की अहमियत पर रोशनी डाली। संचालन काजी हस्सान कासमी ने किया, प्रोग्राम में मुख्य रूप से मौलाना अली रजा, हकीम हारून, मौलाना असलम नाजिम सैफी, हाजी जब्बार सैफी, नबील अहमद आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मेरठ : परतापुर में महिला का बोरे में बंद शव तालाब में पड़ा मिला, हत्या की आशंका

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें