फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएमयू में भर्ती बिजनौर के कोरोना संक्रमित दरोगा की रिपोर्ट निगेटिव आई

विज्ञापन
विज्ञापन
टीएमयू में भर्ती बिजनौर के कोरोना संक्रमित दरोगा की रिपोर्ट निगेटिव आई
विज्ञापन

मुरादाबाद/बिजनौर।बीस अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मुरादाबाद में टीएमयू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए बिजनौर के दरोगा की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। डब्ल्यूएचओ की गाइड लाइंस के अनुसार दरोगा की एक बार फिर से सैंपलिंग होगी। यदि दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आती है तो दरोगा को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। अगले 14 दिन दरोगा को होम क्वारंटीन में बिताने होंगे।
विज्ञापन

बिजनौर के नहटौर थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक की ड्यूटी जमातियों को ट्रेस करने में लगाई गई थी। जमातियों को पकड़ने वाली टीम में शामिल इस उपनिरीक्षक में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद जांच कराई गई थी। टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दरोगा को बिजनौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत बिगड़ने पर उपनिरीक्षक को 20 अप्रैल को मुरादाबाद में टीएमयू में बने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन आईजी रमित शर्मा ने दरोगा का हालचाल पूछने टीएमयू पहुंचे थे। आईजी ने बताया कि भर्ती होने के बाद फिर से हुई दरोगा की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट सोमवार को आई है। रिपोर्ट निगेटिव है। चिकित्सकों के मुताबिक दरोगा के स्वास्थ्य में सुधार है। उसकी फिर से सैंपलिंग होगी और रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। आईजी ने रेंज के अन्य सभी पुलिस कर्मियों को भी हिदायत दी है कि ड्यूटी करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क जरूर लगाएं। टीएमयू उपा चिकित्साधीक्षक वीके सिंह के मुताबिक दरोगा को यहां बेहतर उपचार तो मिला ही पर उन्होंने योगा, ध्यान आदि का भी सहारा लिया और मानसिक रूप से दृढ़ता दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें