अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। नगर निवासी एक महिला ने हॉस्पिटल के मालिक पर मानसिक व शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। उसने हॉस्पिटल मालिक समेत चार नामजद तथा एक अज्ञात से जान को खतरा बताया है। वहीं, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर निवासी एक महिला ने बताया कि वह मुबारिकपुर रोड स्थित एक हॉस्पिटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। वहां के मालिक ने उसका वेतन 50 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया था। उसने बाद में वेतन नहीं दिया। एक सप्ताह पहले उसने मवाना थाने में रिपोर्ट लिखाई थी। उसमें बताया था कि आरोपी और उसकी पत्नी ने उसकी पिटाई की थी। उससे तथा उसके बेटे से जबरने एक पत्र पर हस्ताक्षर कराए। इसके बाद आरोपी ने राजनीतिक दबाव बनवाकर पुलिस कार्रवाई रुकवा दी और उसे मारने की कोशिश की। वह रविवार को किसी तरह जान बचाकर भागी। उसनेहॉस्पिटल पर एक वर्ष से शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया। उसने हॉस्पिटल मालिक समेत चार नामजद तथा एक अज्ञात से जान को खतरा बताया है। वहीं, थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।