फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूनी फ्लाईओवर के पास टूटी सर्विस रोड का मरम्मत कार्य शुरू

विज्ञापन
सरूरपुर। भूनी फ्लाईओवर के बराबर में सर्विस रोड पर मरम्मत का कार्य शुरू। संवाद
विज्ञापन
सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी फ्लाईओवर के पास लंबे समय से टूटी सर्विस रोड पर आखिरकार अब मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। अमर उजाला ने इस जनसमस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और मरम्मत कार्य शुरू करवाया।
विज्ञापन

भूनी फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पिछले कई महीनों से टूटी हुई थी। रोड पर जलभराव व गहरे गड्ढे के कारण दर्जनों हादसे हो चुके हैं। अमर उजाला ने सड़क की खस्ता हालत और आए दिन हो रहे हादसों को लेकर प्रकाशित खबर कर जिम्मेदार अधिकारियों तक रोड के खस्ता हाल को पहुंचाया था। अब इस सर्विस रोड पर गड्ढों को भरने के लिए डस्ट व पत्थर डालकर अस्थायी मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
यह सर्विस रोड भूनी फ्लाईओवर के बगल में है, जो रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही का मुख्य मार्ग है। इसी रास्ते से स्कूली छात्र, ग्रामीण, व्यापारी और मजदूर गुजरते हैं। सड़क पर कई जगह गड्ढे इतने गहरे हो गए थे कि दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा और ऑटो पलट जाते थे। बीते कुछ महीनों में यहां दर्जनों हादसे हो चुके हैं। कई बार छात्र चोटिल हुए, बुजुर्ग गिरकर घायल हुए और महिलाएं भी चोटिल हुईं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी बादल सैनी, साबिर, रामपाल त्यागी, पवन, अनुज पंवार, रोहित, शाहरुख ने बताया कि हमने कई बार एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। सड़क की हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होती चली गई। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने इसकी सुध ली और काम शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें