फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर एएसपीजी काॅलेज के बाहर पुलिस तैनात

विज्ञापन
आम सभा को रोकने के लिए ए एस पी जी कालेज के गेट पर तैनात पुलिस। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। उपजिलाधिकारी के आदेश के बाद एएस पीजी काॅलेज में आम सभा को रुकवाने के लिए पुलिस तैनात रही। उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने थाना प्रभारी अखिलेश कुमार को दिए आदेश में कहा था कि एएस डिग्री काॅलेज एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने अवगत कराया है कि उक्त संस्था का चुनाव कार्यकाल 8 अप्रैल को पूरा हो चुका है। पुन: चुनाव 25 मई को कराया गया था। इस कारण पूर्व प्रबंध समिति कालातीत हो चुकी है। पूर्व समिति के सचिव दीपक कुमार द्वारा 13 जुलाई को काॅलेज में दोबारा चुनाव कराने के लिए आम सभा का आयोजन कराया जा रहा है। इससे काॅलेज में नया विवाद उत्पन्न होने की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए विधि विरुद्ध बुलाई गई आमसभा पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। एसडीएम ने थाना प्रभारी को बैठक रुकवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाते हुए कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए थे। इसके तहत रविवार को एएस पीजी काॅलेज के गेट पर पुलिस तैनात रही। हालांकि, बैठक आहूत करने वालों ने पहले ही कांवड़ यात्रा को देखते हुए आम सभा की बैठक स्थगित कर दी थी। इस कारण कोई भी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें