जर्जर विद्युत पोल की मरम्मत कराता विद्युत विभाग । (परीक्षितगढ)
परीक्षितगढ़। नगर के मोहल्ला बान मंडी, त्यागी मार्केट व मस्जिद वाली गली में कई माह से विद्युत खंभा जर्जर हालत में होने का मंगलवार को अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने पर अधिकारियों की नींद टूटी। अधिकारियों ने जर्जर खंभे की मरम्मत कराई। इस पर मोहल्लावासियों ने आभार जताया।
मोहल्ला बान मंडी मस्जिद वाली गली व त्यागी मार्केट में कई माह से विद्युत खंभे के जर्जर होने से लोगों में भय व्याप्त था। विद्युत खंभे के नीचे बच्चे खेलते रहते हैं। मार्केट होने के कारण ग्राहकों का भी आवागमन रहता है। विद्युत निगम के अधिकारियों ने इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार को जर्जर खंभे की मरम्मत कराई। स्थानीय निवासी शाहनवाज, शरीफ, लियाकत, कालू, सुनील त्यागी, रिजाऊद्दीन, फिरोज, गुडुडू, इद्रीश, मेहराज, मुजम्मिल आदि लोगों ने आभार जताया।