- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से रविवार को महाकवि एवं पद्मभूषण दिवंगत गोपाल दास नीरज की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कंकरखेड़ा स्थित श्रद्धापुरी आनंदम आश्रम में हुए कार्यक्रम में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके साहित्यिक योगदान को याद किया गया।
महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष एके जौहरी ने कहा कि उन्होंने हिंदी साहित्य जगत को अपनी रचनाओं और काव्य पाठ से गौरवान्वित किया। उनकी गरिमामयी उपस्थिति से काव्य मंचों की शोभा बढ़ती थी। उनकी मधुर वाणी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देती थी। उन्होंने नीरज की प्रसिद्ध पंक्तियां नीरज तो कल यहां न होगा, उसका गीत विधान रहेगा का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके गीत सदैव जीवित रहेंगे।
अध्यक्षता राष्ट्रीय मंत्री डॉ. तेजभान सक्सेना ने की। इस अवसर पर जीएन सक्सेना, शचिंद्र मोहन भटनागर, मुकेश कुमार सक्सेना, राजेश सक्सेना, दिनेश सक्सेना, रेखा जौहरी, अचला भटनागर, एके सक्सेना, अरुण श्रीवास्तव रहे।