फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उमस में चार घंटे गुल रही बिजली, लोग परेशान

विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित बिजलीघर पर कार्य करते कर्मचारी। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मेरठ रोड स्थित बड़ा महादेव मंदिर बिजलीघर पर 33 केवी की वीसीबी बदलने के काम के चलते रविवार को आधे नगर की विद्युत आपूर्ति चार घंटे ठप रही। भीषण उमस भरी गर्मी में बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, विभाग ने इसकी पूर्व सूचना दी थी। अपराह्न 3:00 बजे आपूर्ति बहाल होने पर ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के जेई डीएस मौर्य ने शनिवार को ही उपभोक्ताओं को सूचना दी थी कि रविवार सुबह 10 से दोपहर 2:00 बजे तक शटडाउन रहेगा। लेकिन निर्धारित समय से देरी से शुरू हुआ काम दोपहर बाद ही पूरा हो सका। रविवार को काम सुबह 11 बजे शुरू हो सका, जो शाम 3:00 बजे तक चला। इस दौरान बड़ा महादेव मंदिर, शिवपुरी कॉलोनी, इकराम नगर, भैंसा रोड, सुभाष चौक और फलावदा रोड आदि इलाकों में पूरी तरह बत्ती गुल रही। उमस के कारण घरों और दुकानों में लोग बेहाल रहे। शाम 3:00 बजे आपूर्ति सुचारु होने के बाद ही व्यवस्था सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें